फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 9.50 करोड़ के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
भिटौरा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की वार्षिक कार्ययोजना की बैठक में शामिल एमएलसी अविनाश सिंह चौहा - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हुसैनगंज, असोथर। भिटौरा ब्लाक सभागार में बीडीसी और प्रधानों की बैठक हुई, जिसमें वार्षिक कार्ययोजना तैयार की गई। इसमें 9.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास कार्य कराने के लिए नाली, सीसी रोड और खड़ंजा के 230 प्रस्ताव दिए।
विज्ञापन

बीडीओ रामजी मिश्र ने बताया कि क्षेत्र पंचायत निधि प्रथम के साढ़े तीन करोड़, ग्राम निधि के साढ़े तीन करोड़ रुपये व मनरेगा के ढाई करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना के प्रस्ताव पारित किये गये हैं। बीडीओ के मुताबिक 10 महीने के कार्यकाल में ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी ने 49 इंटरलॉकिंग नालियों व सीसी मार्गों का निर्माण कराया है और 12 रोड निर्माणाधीन हैं।
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप मे एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, भाजपा के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा तथा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, प्रधान अवधेश यादव, स्वामीशरण पाल, प्रेम सोनी, राजेन्द्र यादव तथा धर्मेन्द्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

असोथर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक की ब्लाक प्रमुख शत्रुघ्न ने अध्यक्षता की। वित्तीय वर्ष 2023 में मनरेगा बजट 976. 51 लाख रुपये और क्षेत्र पंचायत के लिए 473 .25 रुपये व कार्यदाई संस्थाओं से विकास कार्य कराने के लिए 157.75 लाख रुपये का अनुमोदन हुआ।
विशिष्ट अतिथि विकास गुप्ता व एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि संचालित निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान और संभ्रांत लोग भूसा दान करें। बीडीओ डॉ. विनय कुमार, एडीओ अशोक कुमार, सूर्यकुमार, सचिन कुमार, पूर्व प्रधान सरकंडी संतोष द्विवेदी, शिरीष त्रिपाठी, रविंद्र कुमार, अजय पटेल, अभिलाष कुमार, प्रकाश त्रिपाठी, प्रधान संघ अध्यक्ष उदय मौर्य, रामकरण यादव, पीके गुप्ता, लक्ष्मीशंकर और चेतन त्रिपाठी मौजूद रहे।
कल होगा किसान दिवस
फतेहपुर। जिला स्तरीय किसान दिवस का आयोजन बुधवार को होगा। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे किसानों की समस्याएं सुनेंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 से दो बजे तक किसान दिवस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें