फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक स्कूल के ऊपर से हटेगी एचटी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले भर के 308 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से निकली एचटी लाइन हटाने के लिए शासन ने एक ही स्कूल का बजट भेजा है। यानी अभी 307 स्कूलों के लिए बजट का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जिले में 2130 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 308 ऐसे हैं, जिनकी छतों के ऊपर से एचटी लाइनें निकल रही हैं। तार टूटने से हादसे का खतरा बना रहता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन लाइनों को हटवाने के लिए शासन को पत्र भेजे और लाइन शिफ्टिंग के लिए बजट की मांग की लेकिन शासन ने 1.57 लाख रुपये ऐरायां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पुरइन के लिए स्वीकृत किए हैं।
इस धनराशि से विद्यालय के ऊपर से निकली लाइन को हटवाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग अब बिजली विभाग को इस्टीमेट की धनराशि जमा करेगा, जिसके बाद लाइन हटाने का काम शुरू होगा। उम्मीद है कि दिसंबर के अंत तक लाइनें शिफ्ट हो जाएंगी। बीएसए संजय कुशवाहा का कहना है कि शासन को एचटी लाइन वाले सभी स्कूलों की सूची भेजी गई थी, लेकिन सिर्फ एक विद्यालय की लाइन हटाने के लिए बजट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें