फतेहपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। शिक्षकों की स्कूल जाने की अनिवार्यता में समाप्त हो गई है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने सिर्फ सरकारी कार्यों के लिए ही शिक्षकों को स्कूल जाने के निर्देश दिए हैं।
चालू सत्र में कक्षा एक से आठ तक सभी विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन बंद चल रहा है। शासन ने बच्चों को स्कूल आने पर रोक लगा रखी है, लेकिन शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का स्कूल आना अनिवार्य था। मंगलवार को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने 30 अप्रैल तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इस बार शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों की स्कूल जाने की अनिवार्यता खत्म कर दी है।
सचिव के पत्र में स्पष्ट है कि अगर कोई सरकारी कार्य है, तो संबंधित को स्कूल जाना होगा। सचिव का पत्र जारी होते ही बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने 30 अप्रैल तक स्कूल बंद करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। पत्र में परिषदीय, एडेड के साथ निजी स्कूल भी बंद करने के निर्देश दिए हैं।
.