फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बचाने के लिए बनेंगे 161 तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। जल संरक्षण के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। केंद्र सरकार की कैच द रेन योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत तालाबों की खुदाई की जाएगी। इन तालाबों के चयन का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

चारों ब्लाकों में 161 तालाबों की खुदाई की जाएगी। बरसात के मौसम में बरसात का पानी एकत्र करने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में तालाबों की इस योजना के तहत खुदाई करवाई जाएगी। खुदाई 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी। वहीं नदियों की भी सफाई होगी। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों मे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाने की योजना है। तालाबों के अलावा चेकडैम भी बनाए जाएंगे।
बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि सबसे पहले डार्क जाने वाले ब्लाकों के गांवों में तालाबों की खुदाई की जाएगी। कहां पर तालाब बनने हैं, इसका आंकलन ब्लाक के अवर अभियंता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐरायां - 28
धाता - 45
विजयीपुर - 34
हथगाम - 54
कुल तालाब - 161
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें