फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोहरे में स्कूल बस और वैन में टक्कर

विज्ञापन
फोटो-39-हादसे में क्षतिग्रस्त वैन। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा और नरैचा गांव के बीच शनिवार सुबह स्कूल बस और वैन की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों बैठे बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे में औंग थाने के खदरा निवासी वैन चालक शुभम गुप्ता घायल हो गया।
विज्ञापन

सीएचसी से चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। चौकी प्रभारी बृजेंद्र माथुर ने बताया कि बस में आठ बच्चे और वैन में दो बच्चे थे। सभी सुरक्षित हैं। हादसा सुबह कोहरे की वजह से होने की आशंका जताई जा रही है। बिंदकी कोतवाल हेमंत कुमार ने बताया कि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।



वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बांदा-सागर हाईवे पर जय गुरुदेव मंदिर के पास शुक्रवार रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बिंदकी कोतवाली के जहानपुर मोहल्ला निवासी नितिन सैनी (20), अर्पित सैनी (23) और एकलव्य गुप्ता (19) हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने नितिन सैनी और अर्पित सैनी की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया है।

फोटो-39-हादसे में क्षतिग्रस्त वैन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें