फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 15 छर्रे निकले, करीबियों से पूछताछ शुरू

विज्ञापन
फाइल फोटो-38-सरनाम सिंह गौर। स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर। तमंचे से गोली मारकर किसान नेता के खुदकुशी के मामले में पुलिस ने जांच तेज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 15 छर्रे निकले हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद रहे भांजे के पुत्रों और नाती के फिंगर प्रिंट लिए हैं। साथ ही करीबियों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी किसान सरनाम सिंह गौर (70) भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष थे। उनका शुक्रवार सुबह चारपाई पर मिला था। घर में रात को पड़ोसी गांव पवारनपुर में रहने वाली पुत्री संध्या सिंह का पुत्र कृष्णा सिंह व गांव में रहने वाले भांजे सितारा सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह और राधे सिंह थे।
तमंचे से गोली चलने की आवाज के बाद घटना की जानकारी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में 15 छर्रे मिले हैं। किसान के साथ फॉरेंसिक टीम ने कृष्णा, कन्हैया और राधे के फिंगर प्रिंट लिए हैं। फिंगर प्रिंट रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने भांजे के पुत्रों और नाती समेत अन्य करीबियों से पूछताछ भी की है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस कमरे में गोली चली है उस कमरे की छत तक मांस के टुकड़े चिपके थे। गोली चलने के बाद रजाई पूरी तरह से ओढ़ी हुई थी।
ससुर के अंतिम संस्कार में बहू अंजू बच्चों को लेकर पहुंची। परिवार के बीच बैठक भी हुई। इसमें सरनाम सिंह की ओर से बेटियों को दी गई भूमि वापस कराने को लेकर चर्चा की गई। बेटियां भी भूमि वापसी को तैयार हुई हैं।
सरनाम सिंह के भतीजे संजय सिंह गौर ने बताया कि भूमि वापस होने भाभी अंजू सिंह को होनी चाहिए। इसके अलावा उनकी कोई मांग नहीं है। इसी तनाव में ताऊ ने आत्महत्या की है। सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। प्रकरण में सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।

फाइल फोटो-38-सरनाम सिंह गौर। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें