फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह में 54 जोडों ने थामा एक दूसरे का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गुरुवार को शहर के बांके बिहारी मंदिर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामे के बीच संपन्न हुआ। समारोह के आमंत्रण पत्र में नाम न छपने से नाराज सदर विधायक विक्रम सिंह ने कार्यक्रम स्थल में मंच पर बैठने से इंकार कर दिया। जिससे मंचासीन सीडीओ समेत अन्य अधिकारी भी मंच छोड़कर नीचे उतर आए।
विज्ञापन

इसी बीच कार्यक्रम स्थल में पहले से मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र भी मंच छोड़कर नीचे आए और विधायक से वार्ता कर स्थितियों को संभालने की कोशिश की। लेकिन जब विधायक की नाराजगी नहीं दूर हुई तो बिना दीप प्रज्ज्वलन के ही कार्यक्रम शुरू कर दिया। विधायक की नाराजगी के कारण पूरे समारोह में पूरा मंच खाली रहा और विधायक विक्रम सिंह अपने समर्थकों के साथ दीर्घा में ही बैठे रहे।
सामूहिक विवाह समारोहों में कुल 54 जोड़ों ने फेरे लिए। बांकेबिहारी मंदिर में आयोजित विवाह समारोह में समाज कल्याण विभाग ने नव दंपतियों को 51 बर्तन और कपड़े उपहार स्वरूप दिए। सामूहिक विवाह समारोह में अमौली ब्लाक के तीन, खजुहा एक, मलवां चार, धाता चार, ऐरायां छह, बहुआ दो, देवमई तीन, तेलियानी चार, हथगाम छह, हसवा सात और भिटौरा ब्लाक क्षेत्र के 12 मिलाकर कुल 54 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, सदर विधायक विक्रम सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान शामिल हुए, लेकिन मंच पर नहीं गए। सदर विधायक ने साफ कह दिया कि उनका नाम आमंत्रण कार्ड में नहीं है।
ऐसी हालत में वह मंच पर नहीं जाएंगे। अधिकारियों ने उन्हें मंच पर ले जाने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने जाने से साफ मना कर दिया। कार्यक्रम में सीडीओ सत्यप्रकाश, पीडी एके निगम, डीडीओ रमेशचंद्र, राजेश कुमार सोनकर, मुदित लाल श्रीवास्तव, प्रवीणानंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें