फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर साइकिल सहित पुल से गिरी छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। अफसरों की लापरवाही ने छात्रा की जान खतरे में डाल दी। साइकिल से परीक्षा देने के लिए निकली कक्षा 11 की छात्रा अनियंत्रित होकर नहर पुल से 25 फीट नीचे जा गिरी। पुल पर रेलिंग होती तो हादसा बच सकता था। छात्रा के पैर और कमर में फ्रैक्चर हुआ है। उसे सीएचसी हरदो जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

किशनपुर थानाक्षेत्र के गढ़वा मजरे सिलमी गांव की रहने वाली रन्नो देवी (16) पुत्री रामकृपाल कक्षा 11 की छात्रा है और विजयीपुर स्थित रामगोपाल त्रिपाठी इंटर कालेज में पढ़ती है। गुरुवार को रन्नो देवी साइकिल से परीक्षा देने के लिए निकली थी।
गांव के अंदर ही नहर पर स्थित बड़ा पुल पर उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह बिना रेलिंग वाले इस पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में वह घायल होकर बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से हरदो सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। हदसो से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डाक्टरों ने पैर और कमर में फ्रैक्चर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें