साल्हेपुर में हाईस्कूल के प्रदेश टॉपर प्रिंस का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
अमौली। यूपी के हाईस्कूल टॉपर प्रिंस पटेल का उसके गांव साल्हेपुर में रविवार को जोरदार स्वागत हुआ। किसी ने उसे कंधे पर उठाया तो किसी ने माथा चूमकर आशीर्वाद दिया।
ग्रामीणों ने उसे मालाओं से लाद दिया। युवाओं ने प्रिंस के साथ जुलूस भी निकाला। साथी भी उसकी सफलता पर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। हर किसी की जुबान पर सिर्फ प्रिंस की प्रशंसा थी, उसकी वजह से उनके गांव का नाम प्रदेश भर में चमका है।
हाईस्कूल में प्रदेश भर में टॉप करने वाले प्रिंस ने भी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। साल्हेपुर गांव में जश्न का माहौल हो गया। बधाई देने और मिठाई खिलाने वालों का तांता लगा रहा। युवाओं ने रामपुर कुर्मी, साठिगवा, साल्हेपुर गांव में जुलूस निकाला।
ग्राम प्रधान रमेशचंद्र ने गांव की जर्जर सड़क निर्माण के साथ चौड़ीकरण की अपेक्षा जताई। इस मौके पर रज्जन लाल त्रिवेदी, कैलाश शर्मा, रामकुमार उमराव, राहुल अवस्थी, महावीर, महेंद्र वर्मा, सुधीर उमराव, अनुपम मिश्रा, अंजान तिवारी आदि मौजूद रहे।
............................