फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन पुनर्निर्धारण के मुद्दे पर गरजे नाको कर्मी

विज्ञापन
वेतन परिनिर्धारण को लेकर सदर अस्पताल में प्रदर्शन करते नाको कर्मी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। वेतन के पुनर्निर्धारण के मुद्दे पर शनिवार को नेशनल एड्स कंट्रोल सोसाइटी (नाको) के कर्मचारियों ने तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया। नाको कर्मियों ने वेतन के नए सिरे से निर्धारण प्रक्रिया को लंबित रखने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। कार्य बहिष्कार से ब्लड बैंक, आईसीटीसी व एआरटी सेंटर की सेवाएं ठप रहीं। इससे जरूरतमंदों को 11 बजने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन सुबह आठ बजे सदर अस्पताल के सरकारी रक्तकोष में शुरू हुआ। इसमें ब्लड बैंक, एआरटी सेंटर (एंटी रेट्रो वायल थैरेपी) व आईसीटीसी(इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर) के कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर सरकार के नजरिए पर सवाल खड़े किए।
प्रदर्शन के अगवाकार अतुल जायसवाल ने कहा कि उन्हें मेहनत का वाजिब दाम नहीं दिया जा रहा है। नाको ने इसी नौ जनवरी को डॉक्टरों का वेतन रिवाइज कर दिया लेकिन पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ऐसा नहीं किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि वह चुप नहीं बैठने वाले हैं। यह तीन घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन है।
विज्ञापन

आगे इसका स्वरूप और बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि अगर इस महीने के आखिर तक वेतन पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया न शुरू हुई तो एक दिसंबर को पूरी तरह से कामकाज ठप रखा जाएगा। मौके पर अशोक शुक्ला, श्याम बाबू, बृजेश सिंह, प्रनेश कुमार, अभय प्रताप, शीलू गुप्ता, नीतू सिंह, कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें