ग्रामसभा मनीपुर ब्लॉक बहुआ में सदर विधायक विक्रम सिंह ने विधायक निधि से बनी सड़क का लोकार्पण किया।
शिवमोहन के घर से पंचायत भवन मनीपुर तक लगभग 90 मीटर लंबी, चार मीटर चौड़ी सीसी रोड तथा दोनों तरफ नाली का निर्माण होने से लोगों में खुशी दिखी। विधायक ने बताया कि 5.80 लाख रुपये से सड़क का निर्माण कराया गया है।
लोकार्पण के दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश मौर्य, बूथ अध्यक्ष अजय पाल, ममता तिवारी, शिवमोहन तिवारी, विनोद तिवारी, श्रवण बाजपेयी, विजय पाल, भोला शर्मा और चंद्राखन आदि रहे। (संवाद)