जिले में गुरुवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए। जिसमें शहर के राम रतने मेमोरियल अस्पताल से एक व सदर तहसील क्षेत्र के अलादातपुर गांव से एक संक्रमित केस निकला।
विज्ञापन
खागा कस्बे के राजपूत विला से एक और तहसील क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव से एक कोविड-19 का मामला सामने आया। बिंदकी के मीरखपुर व मुगलाही मोहल्ले के साथ तेंदुली गांव से संक्रमण का एक-एक केस निकला।