फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या के केस में सभासद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार प्रभूनगर के सभासद ओमप्रकाश को पुलिस ने शनिवार को गैर इरातदन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें रविवार को न्यायालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बीती 20 अप्रैल को प्रभूनगर की रहने वाली चंद्रवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसके पति ललई को भूसा ढोने के विवाद में सभासद ओमप्रकाश ने पीटा और कुल्हाड़ी से प्रहार कर मरणासन्न कर दिया था।
विज्ञापन

ललई को परिजन, पहले सीएचसी हरदो, जिला अस्पताल फिर हैलट ले गए थे। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात परिजन शव को लेकर घर पहुंचे।
पुलिस ने मारपीट व मरणासन्न कर देने का मुकदमा दर्ज किया हुआ था। ललई की मौत पर मुकदमे को गैर इरादतन हत्या की धारा में बदला गया।
पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश सभासद को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि ओमप्रकाश को रविवार को न्यायालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें