फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सराफा कारोबारी के घर से नकदी-गहने समेत 22 लाख की चोरी

विज्ञापन
फोटो-15-चोरी के बाद सराफा के घर में पड़ी खुली अलमारी व बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता बाईपास स्थित अयोध्या नगर में सराफा कारोबारी दिनेश सोनी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकद और गहने समेत करीब 22 लाख रुपये का माल पार कर दिया। रविवार सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिनेश सोनी सराफा गली में रहते हैं। उनका दूसरा मकान नौबस्ता बाईपास के पास है। यहां उनका बेटा आकाश सोनी अपनी पत्नी के साथ रहता है। 30 दिसंबर को आकाश मनाली घूमने गया था और पत्नी सराफा गली वाले मकान में थीं। रविवार सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे देखकर दिनेश सोनी को सूचना दी।
मौके पर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे के साथ घर के अंदर सभी पांच ताले टूटे मिले और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। दिनेश सोनी ने बताया कि चोर अलमारी के लॉकर तोड़कर जमीन खरीदने के लिए रखी 15 लाख नकद, घर निर्माण के लिए रखे 2.90 लाख रुपये, नौ सोने की अंगूठियां और दो सोने की चेन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

कोतवाल आरके पटेल ने कहा कि घर में एक तिजोरी सुरक्षित मिली जिसे खोलने पर नकद और जेवर मिले। हालांकि कुछ रकम और जेवर चोरी हो गए हैं। घटना की जांच जारी है। घटना में चोरी गए माल की सूचना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।


सप्ताहभर पहले इसी मोहल्ले में हुई थी चोरी
कस्बे के अयोध्या नगर निवासी दिनेश सोनी के मकान में भी चोरी हो चुकी है। इसी मोहल्ले में 25 दिसंबर की रात हंसराज सिंह के मकान का ताला तोड़कर करीब आठ लाख की चोरी की वारदात हो चुकी है। चोरों ने करीब 45 ग्राम सोने के जेवर और करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी किया था। इसका अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।



वारदात और परिवार की लापरवाही से शंका
अयोध्या नगर में 25 दिसंबर की रात हंसराज सिंह के यहां चोरी और फिर दिनेश सोनी के परिवार में इतनी बड़ी रकम व जेवर रखकर घर में ताला बंद कर पुराने घर जाने की घटना काफी संदेह पुलिस के सामने पैदा किया है। परिवार की लापरवाही को पुलिस शंका की निगाह से देख रही है।

फोटो-15-चोरी के बाद सराफा के घर में पड़ी खुली अलमारी व बिखरा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें