फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गल्ला कारोबारी के घर से 2.80 लाख नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। गल्ला कारोबारी के घर में घुसकर शनिवार रात चोरों ने 2.80 लाख नकदी व जेवरात पार कर दिए। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव निवासी रामऔतार निषाद गल्ला कारोबारी है। उन्होंने गांव किनारे खेत में घर बना रखा है। कारोबारी परिवार संग शनिवार रात खाने के बाद एक कमरे सोया था। गृहस्थी वाले कमरे का दरवाजा खुला था। परिवार की रविवार सुबह नींद खुली। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। नकदी, जेवरात का बक्सा खुला था। बक्से से दो लाख 80 हजार रुपये और चांदी के बिछुआ, पायल, मीना, सोने की अंगूठी, बेसर, मंगलसूत्र भी गायब था। रामऔतार ने बताया कि उसके घर के आसपास कोई घर नहीं हैं। चोर पीछे की दीवार पर चढ़कर सीढ़ियों के रास्ते से कमरे तक पहुंचे हैं। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें