फोटो-26-चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : ट्रायल देते हुए एथलेक्टिस खिलाड़ी। स्रोत: एकेडमी
धाता। थाना क्षेत्र के घोषी गांव में सेवानिवृत्त आर्डिनेंस फैक्टरी कर्मी साहिबदीन शर्मा के घर से चोर नकदी और आभूषणों सहित करीब 20 लाख रुपये का माल समेट ले गए। परिवार के गोरखपुर से लौटने पर चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।
साहिबदीन शर्मा जबलपुर में आर्डिनेंस फैक्टरी से सेवानिवृत्त हैं। उनके एक बेटे अशोक का निधन हो चुका है। दूसरा बेटा राजकुमार शर्मा परिवार सहित बरेली जिले के रामनगर शाही में रहता है। गोरखपुर में रहने वाले पौत्र सार्थक शर्मा की शादी 24 नवंबर को गांव में हुई थी। शादी के बाद छह दिसंबर को सेवानिवृत्त कर्मी पौत्र के साथ गोरखपुर चले गए।
इसी बीच शनिवार को चोर घर में घुस आए। रविवार सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर सार्थक को सूचना दी। सार्थक ने बताया कि मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले तोड़कर चोरी की गई। चोरों ने अलमारी, बक्से और अटैची तोड़कर सोने-चांदी के जेवर समेत दो लाख रुपये नकद उठा ले गए हैं। जेवरों की कीमत करीब 18 लाख रुपये है।
थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
फोटो-26-चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद- फोटो : ट्रायल देते हुए एथलेक्टिस खिलाड़ी। स्रोत: एकेडमी