फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में बदली सड़क, बनी तालाबनुमा, लोगों को निकलने में परेशानी

विज्ञापन
बांदा-टांडा हाइवे में चित्रांश नगर पर दलदल - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
नउवाबाग से राधानगर होकर बांदा जिले को जोड़ने वाली सड़क लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी का शिकार है। सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गई है।
विज्ञापन

इनमें पानी भर गया है। वाहनों के निकलने पर सड़क किनारे बने घरों तक कीचड़ की छीटें पहुंचती हैं। इससे राहगीरों के साथ मोहल्लेवासियों की दिक्कत बढ़ गई है।
बांदा-टांडा मार्ग पर बाईपास बनने के बाद नउवाबाग से राधानगर आठ किमी की सड़क को एनएचएआई रायबरेली ने पीडब्ल्यूडी के सुपुर्द कर दिया है। एनएचएआई ने 2016 में इस सड़क की मरम्मत कराई थी। मौरंग और गिट्टी लदे वाहनों के निकलने से सड़क जर्जर हो गई। इस सड़क किनारे कई स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें शहर के बच्चे पढ़ने जाते हैं। यह तांबेश्वर मोहल्ला, चित्रांशनगर, नई तहसील, अस्ती, जयरामनगर, राधानगर और तपस्वी नगर को जोड़ती है। इसके अलावा बांदा जाने वाले सवारी वाहन भी इसी सड़क से जाते हैं। बारिश का मौसम शुरू होते ही सड़क कीचड़ में बदल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें