फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतोहपुरः सरकारी और गैरसरकारी अस्पतालों में ओपीडी आज से शुरू

विज्ञापन
जिला अस्पताल - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर में सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए भटक रहे लोगों की समस्या आज यानी शुक्रवार से दूर हो जाएगी। शासन ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी शुरू करने की स्वीकृति दे दी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अस्पतालों में ओपीडी सेवा को स्थगित कर दिया गया था। पहले चरण में आकस्मिक और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के बाद दूसरे चरण में ओपीडी सेवाओं को भी पहले की तरह शुरू करने की स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की ओर से सभी मुख्य चिकित्साधिकारी को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में सामान्य ओपीडी सेवाएं शुरू की जाएं। इससे पहले अनलॉक के प्रथम चरण में प्रदेश के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में आव
श्यक सेवाएं शुरू की गई थीं। अब दूसरे चरण में सभी प्रकार की ओपीडी सेवाएं चालू की गई हैं।
सभी अस्पतालों में गर्भवती, बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि जनपद की सभी 13 पीएचसी, नौ सीएचसी और जिला अस्पताल के अलावा सभी निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में शुक्रवार से ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए सभी को तय गाइड लाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नियमों के साथ शुरू होगी ओपीडी
ऽ स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाएगी। मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
ऽ रोगी के साथ एक ही तीमारदार आ सकता है। जुकाम, बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी।
ऽ पंजीकरण करने वाले व्यक्ति को मास्क और ग्लव्स का प्रयोग करना होगा।
ऽ ऐसे स्वास्थ्य केंद्र, जहां अधिक भीड़ होती है, वहां एक से अधिक पंजीकरण काउंटर बनाए जाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।
ऽ गैर संचारी रोगों जैसे डायबिटीज और उच्च रक्तचाप के मरीजों को एक माह की दवा दी जाएगी। इससे कि इनका अस्पताल परिसर में बार-बार आना न हो।
ऽ सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क और ग्लव्स पहनना अनिवार्य होगा। हाथ धुलने की व्यवस्था की जाएगी।
ऽ ओपीडी कक्ष के बाहर प्रतीक्षारत क्षेत्र में भी सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें