फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जमीन के विवाद में रस्सी बांधकर रोड की जाम, 30 मिनट फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
फोटो-07-अमौली कस्बे में परिवार को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
अमौली। कस्बे के बस स्टाप के पास शनिवार दोपहर जमीन के विवाद में राजस्व विभाग की कार्रवाई से नाराज एक परिवार ने सड़क पर ड्रम, कुर्सियां और रस्सी बांधकर जाम लगा दिया। इससे करीब 30 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

फतेहपुर से जहानाबाद जा रही बस, ई-रिक्शा और अन्य वाहन जाम में फंसे रहे। चौकी पुलिस महिला पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची और परिवार के लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
कस्बा निवासी पूजा का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। परिजन विवादित जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहे थे। दूसरे पक्ष की शिकायत पर कुछ दिन पहले राजस्व टीम ने पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया था। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज परिजन ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे सड़क पर अवरोध खड़ा कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अविनाश मिश्रा ने बताया कि जमीन विवाद में राजस्व टीम ने निर्माण रुकवाया था। समाधान नहीं होने पर परिवार ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, जिसके बाद जाम हटवा दिया गया।

फोटो-07-अमौली कस्बे में परिवार को समझाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें