फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गर्भपात का दबाव और तीन तलाक की धमकी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गर्भपात कराने और तीन तलाक की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी पनी निवासी अब्दुल हफीज कुरैशी की पुत्री शबानूर की शादी 10 जून 2022 को इटावा के पूर्वी साबितगंज निवासी फिरोज आलम संग हुई थी। शादी के बाद पति, सास मुख्तार, ससुर हफीज, देवर शमसाद आलम, नौशाद आलम, ननद शादमा दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि गर्भवती होने पर उसका भ्रूण का परीक्षण कराया। बच्ची होने का पता लगने पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे। इसी बीच वह मायके आ गई। अब पति दूसरी शादी के लिए उसे तीन तलाक देने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें