फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों हड़पने के लिए पिता की हत्या शव गायब किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बड़े भाई संपत्ति के लिए छोटे भाई समेत छह लोगों पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड निवासी राजेश अवस्थी ने एफआईआर में बताया कि उसके पिता के पास करोड़ों की संपत्ति थी और वे छोटे भाई आनंद अवस्थी के साथ हलद्वानी काठगोदाम में रहते थे। 24 सितंबर 2018 की दोपहर आनंद ने फोन पर पिता की मौत की सूचना दी।
इस पर वह पत्नी विभा,पुत्र अमन और बड़े भाई बृजेश के साथ पहुंचा। तब पता लगा कि पिता नर्सिंग होम में भर्ती हैं।
तभी उन्हें लखनऊ लेकर चलने की बात कही। इस पर आनंद की पत्नी शालिनी, संतोष मिश्रा, सोना मिश्रा, मोना मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा, सुजीत मिश्रा ने लेकर जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

उसके बाद 26 सितंबर आनंद समेत उक्त लोग पिता को लेकर गायब हो गए। राजेश के मुताबिक उसने डीएम, एसपी हलद्वानी से शिकायत की। सर्विलांस के जरिए कानपुर की लोकेशन पता लगी।
वह लोग भी बिंदकी के लिए रवाना हुए। जिसके बाद फतेहपुर शहर स्थित सिविल लाइन रामश्यामा हाल के पीछे स्थित आवास पहुंचे। जहां पता लगा कि गुपचुप तरीके से 27 सितंबर को पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पिता की उन लोगों ने 26/27 सितंबर की रात हत्या कर दी थी।
आरोप है कि भाई आनंद उन लोगों को पिता की चल संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहता था। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शालिनी अवस्थी, आनंद अवस्थी, भिटौरा निवासी संतोष मिश्रा, सोना मिश्रा, मोना मिश्रा, सुजीत मिश्रा के खिलाफ हत्या कर शव गायब किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें