फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 केंद्रों में 2251 क्विंटल की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की रफ्तार बढ़ नहीं पा रही है। तहसील क्षेत्र के 18 में से 16 क्रय केंद्रों पर केवल 2251 क्विंटल की खरीद हो सकी है। जबकि महीने के 23 दिन बीत चुके हैं, दो केंद्रों की तो अब तक बोहनी भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

खरीद बढ़ाने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार क्रय केंद्रों पर पहुंचकर किसानों को बुलाकर बैठक कर रहे हैं। इसके बाद भी अधिकांश किसान बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। खागा मंडी के हाट विपणन शाखा के केंद्र के प्रभारी श्याम सुंदर ने 49 क्विंटल गेहूं खरीद की है। अभी तक हाट विपणन शाखा के तीसरे क्रय केंद्र और पीसीएफ के ओरम्हा केंद्र में बोहनी नहीं हुई है।
वहीं सबसे कम खरीद 10 क्विंटल की पीसीएफ बुदवन में हुई है। जबकि सबसे अधिक खरीद मंडल स्थल के हाट विपणन शाखा में 592 क्विंटल दर्ज की गई है। एसडीएम अजय नारायण सिंह ने बताया कि किसानों से लगातार सम्पर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें