फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चोरी में मां-बेटे समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एसपी के आदेश पर करीब नकदी समेत छह लाख की चोरी का हथगाम पुलिस ने मां-बेटे समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हथगाम थाने के अमलिहापाल निवासी कृष्णपाल सिंह पत्नी सुषमा देवी के साथ गांव में रहते हैं। वह दीपावली मनाने शहर में रहने वाले बेटे के घर आए थे। सुषमा ने बताया कि कुछ दिन बाद घर पहुंचे तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। चोर दो लाख रुपये, चार लाख कीमत के जेवरों में कान के बाले, झुमकी, टाप्स, मंगलसूत्र, मनचली, चार अंगूठी आदि समेट ले गए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि चोरी गांव के सरवन, रजत के माध्यम से गजोधर व कालीचरन, रजत की मां सुनीता सिंह ने कराई है। चोरी का सामान भी इनके पास है। पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी। सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। थानाध्यक्ष निकेश भरद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। संदिग्धों की धरपकड़ की गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें