फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चौफेरवा पुलिया की मरम्मत आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लखनऊ बाईपास स्थित चौफेरवा के पास नाले पर बनी पुलिया टूटने से बाधित हो रहे यातायात को लेकर राहत भरी खबर है। पुलिया निर्माण का कार्य मंगलवार से प्रारंभ हो जाएगा। कार्यदायी संस्था डीबीएस की ओर से पुलिया की ढलाई शुरू की जा रही है। लगभग 25 दिन में पूरी तरह तैयार हो जाएगी। इसके बाद भारी वाहनों का संचालन सामान्य रूप से शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

बीते शनिवार को बांदा बहराइच एनएचएआई मार्ग लखनऊ बाईपास चौफेरवा के पास पुलिया अचानक बीच से टूट गई थी, इससे रायबरेली, लखनऊ, बांदा व बहराइच की ओर जाने वाले लगभग 15 हजार से अधिक भारी वाहनों को 20 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा था। इससे न केवल वाहन चालकों को असुविधा हो रही थी, बल्कि बिंदकी, ललौली, चौडगरा व बक्सर रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई थी। कार्यदायी संस्था डीबीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर अनूप उत्तम ने बताया कि मंगलवार से पुलिया की ढलाई का कार्य शुरू किया जा रहा है। ढलाई के बाद इसे लगभग 20 से 22 दिनों तक सेट होने के लिए छोड़ दिया जाएगा, इससे संरचना मजबूत और टिकाऊ बनी रहे। कुल मिलाकर 25 दिनों में पुलिया पूरी तरह से तैयार कर ली जाएगी और इस पर से वाहनों का संचालन बहाल कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने इस कार्य की शुरुआत को राहत भरी खबर बताया है। यातायात प्रभारी लाल जी सविता ने बताया कि शहर के अंदर किसी भी तरफ का यातायात प्रभावित न हो इस पर लगातार नजर बनाए रखे हुए है। इसके साथ डायवर्जन प्वाइंट का वह खुद समय समय पर मुआइना कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें