फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चौडगरा से भोगनीपुर तक हाईवे का जीर्णोद्धार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। चौडगरा, जहानाबाद से घाटमपुर होकर भोगनीपुर संपर्क मार्ग संख्या 46 की मरम्मत कार्य का शनिवार को जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने भूमिपूजन कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

चौडगरा से जहानाबाद तक हाईवे की मरम्मत 2018 से नहीं हुई है। इसमें 28.505 किमी हाईवे की हालत दयनीय हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण जीर्णशीर्ण हालत हो चुकी है। गड्ढों में फंसकर कई लोग जान गंवा चुके हैं। इसकी मरम्मत के लिए 1365.20 लाख बजट मिला है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 को निर्माण की जिम्मेदारी मिली है।
शनिवार को क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पटेल ने भूमि पूजन कर निर्माण की शुरुआत की। इस मौके पर विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में कराए विकास कार्यों पर चर्चा की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सैय्यद आबिद हसन, सहायक अभियंता पीके गुप्ता, जेई सुरेंद्र पटेल, ईओ पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें