फोटो-07-विजेता टीम को पुरस्कार देते समाजसेवी। संवाद
खखरेरू। कस्बे में आयोजित केपीएन प्रीमियर लीग-14 नाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में आरसीबी खखरेरू ने रक्षपालपुर को छह रन से हराया। दूसरे मुकाबले में ओमनी फतेहपुर ने ऐरायां को एकतरफा अंदाज में मात दी।
पहले मुकाबले में आरसीबी खखरेरू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में नौ विकेट पर 57 रन बनाए। जवाब में रक्षपालपुर की टीम आठ ओवर में 51 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आरसीबी खखरेरू ने छह रन से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन पर बल्लेबाज रहमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि फिरोज रजा ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।
दूसरे मैच में ओमनी फतेहपुर और ऐरायां की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर ओमनी फतेहपुर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऐरायां की टीम निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट पर 29 रन ही बना सकी। जवाब में ओमनी फतेहपुर ने तीन ओवर तीन गेंद में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया।
ओमनी फतेहपुर के शिवम दुबे ने 14 रन बनाने के साथ दो विकेट भी झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में स्कोरिंग अभिषेक साहू और मोहम्मद आजम ने की। कमेंट्री मोनू खान और जानी ने की। अंपायरिंग मारूफ और मोहम्मद हसन ने की। इस दौरान सलमान, शिवम ठाकुर, सोनू, एमडी खान, इस्तेखार, फैयाज खान, शानू, हुसैन मिर्जा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
फोटो-07-विजेता टीम को पुरस्कार देते समाजसेवी। संवाद