खागा। किशोरी के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि किशोरी का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को पकड़ लिया है।
कोतवाली खागा के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने तहरीर देकर बताया कि अप्रैल के महीने में पड़ोस के रहने वाले एक युवक जो शादीशुदा है, उसने, उसे बहाने से घर में बुलाया। जब वह घर पहुंची तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया।
इसके बाद कई दिनों तक ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया। शनिवार को पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।