शाहपुर हरदासपुर के बच्चों ने बनाई रंगोली
- फोटो : अमर उजाला
धाता विकास खंड के अलग अलग ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। बच्चों व शिक्षकों ने गांव की गलियों में घूमकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
प्राथमिक स्कूल शाहपुर, हरदासपुर और सिहारी पट्टी के बच्चों ने विद्यालय परिसर में रंगोली बनाई। गांव में रैली निकाल कर 23 फ रवरी को लोगों से मतदान करने की अपील की। इस मौके पर सचिव सुरेंद्र सिंह, संतोष कुमार, राघवेंद्र सिंह, अभयराज सिंह, विकास पाल आदि लोग मौजूद रहे। उधर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अजरौली, अकिलपुर ऐराना, पचीसापर, खैरई गांव में छात्र छात्राओं के साथ कार्यवाहक सीडीपीओ पुष्पा मिश्रा के नेतृत्व में रैली निकाली गई।
जागरूकता रैली में कांती देवी, सियादुलारी, नीलू गुप्ता मौजूद रहीं। इसी प्रकार खरसेड़वा, चांदपुर औढे़रवा, गोविंदपुर प्राथमिक स्कूल से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।