गोष्ठी कर शिक्षिकाओं और छात्राओं को जानकारी देते एजेंसी कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन आयल कारपोरेशन की ओर से आए निर्देश के बाद गैस एजेंसियों ने स्कूल कालेजों में कैंप लगाकर रसोई गैस के इस्तेमाल और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
ललिता इंडेन गैस एजेंसी की ओर से जीजीआईसी, रेंडियंश पब्लिक स्कूल, पार्वती कान्वेंट, निरंकारी बालिका स्कूल, राधारमण बद्री प्रसाद इंटर कालेज, जगदीश नारायण बालिका इंटर कालेज, एनएसजी स्कूल, विश्व भारतीय गर्ल्स इंटर कालेज, इंडियन कान्वेंट स्कूल में सेफ्टी कैंप लगाया गया। एजेंसी के प्रबंधक बृजेंद्र बीर सिंह ने शिक्षिकाओं और छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर दिए।
गोष्ठी में छात्रों को गैस सिलेंडर सीधा रखने, गैस चूल्हा सिलेंडर से कम से कम छह इंच ऊपर रखने, खाना खड़े रहकर बनाने, सोते समय व बाहर जाते समय रेगुलेटर बंद करने की सलाह दी। बताया कि गैस सिलेंडर के अलावा किसी अन्य ज्वलनशील वस्तुओं का प्रयोग न करें।
चूल्हा जलाते समय माचिस की तीली जलाएं उसके बाद ही गैस आन करें। रात को सोते समय या बाहर जाते समय रेगुलेटर को अवश्य बंद कर दें।