फतेहपुर। पीएसी स्थापना दिवस के मौके पर कानपुर और वाराणसी सेक्टर बटालियन के बीच मंगलवार को मॉकड्रिल प्रतियोगिता हुई। वाराणसी सेक्टर की 36 वाहिंनी रामनगर पीएसी को चयन समिति विजयी करार दिया।
पीएसी अनुभाग कानपुर डीआईजी अतुल शर्मा व सेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी मनोज कुमार अवस्थी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कर स्थापना दिवस मनाया। पीएसी के गौरव की चर्चा की गई। इसके बाद कानपुर पीएसी सेक्टर के झांसी, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज की दो बटालियन व वाराणसी सेक्टर में दो रामनगर, भुल्लनपुर, मिर्जापुर,सोनभद्र बटालियन ने मॉकड्रिल किया। जिसमें दंगे के हालातों से कैसे निपटना है यह दिखाया। मॉकड्रिल में आंसू गैस के गोले दागे, फायरिंग व अन्य तरीके बलवाइयों से निपटने के दिखाए। प्रतियोगिता मेंजोन स्तर पर चयन समिति सदस्य 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी सेनानायक डॉ. मीनाक्षी कात्यान और 36 वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के सहायक सेनानायक राजेश कुमार ने प्रतियोगिता में 36वीं वाहिनी रामनगर वाराणसी को विजयी घोषित किया। इस मौके पर सैन्य सहायक प्रतिमा सिंह, सूबेदार मेजर पीसी सतीश प्रजापति,पीसी सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।