फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामानुज जयंती पर गणित के महत्व पर दिखाई फिल्म

Sun, 21 Dec 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज के जयंती समारोह से पांचवें दिन शनिवार को विज्ञान प्रसार द्वारा निर्मित फिल्म दिखाई गई। फिल्म में दिखाया कि विज्ञान की जननी गणित है। गणित ऐसा विषय है, जिससे गणना करके विज्ञान की कल्पनाओं को साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल ए के मिश्रा ने कहा कि गणित केवल एक विषय ही नहीं, बल्कि एक कला है। इसके सतत प्रयास करने से दिन प्रतिदिन निखार आता है।

अमेरिका, अफ्रीका आदि देशों में 50 प्रतिशत छात्र गणित के  लिए अतिरिक्त कक्षाएं लेंते हैं और 25 प्रतिशत बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़कर चले जाते हैं।

अपने देश में रामानुज जैसे गणितज्ञ के दिखाए रास्ते से बच्चों को इन परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इस मौके पर एसएन तिवारी, विनय त्रिपाठी, अनुज तिवारी, विमल मिश्रा, राजकुमार त्रिपाठी, देवेश गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, अलका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें