फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सिलमी की श्रीराम लीला में राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन

विज्ञापन
फोटो-12-श्रीराम लीला का मंचन करते हुए कलाकार। संवाद
विज्ञापन
विजयीपुर। विकासखंड के सिलमी गांव में बुधवार रात रामलीला में धार्मिकता और भावनाओं से भरे दृश्य प्रस्तुत किए गए। कथा में सीता की खोज में वन में भटकते राम और लक्ष्मण की मुलाकात हनुमानजी से हुई। राम और सुग्रीव की मित्रता का प्रसंग दर्शकों को भावविभोर कर गया।
विज्ञापन

राम-सुग्रीव की मित्रता के बाद बालि वध लीला का मंचन किया गया। इसमें धर्म और न्याय की विजय दिखाई गई। अग्नि को साक्षी मानकर प्रभु श्रीराम और सुग्रीव ने मित्रता निभाने का वचन लिया।
इसके बाद सुग्रीव-बालि संवाद और युद्ध का रोमांचक दृश्य तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अंत में श्रीराम ने बालि वध कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

विभीषण शरणागति प्रसंग में भगवान राम की करुणा ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। आगे हनुमानजी लंका पहुंचे और अशोक वाटिका में माता सीता को राम का संदेश दिया। राम का अभिनय आदर्श द्विवेदी, लक्ष्मण का अमन दीक्षित और हनुमान का अंकुर त्रिपाठी ने किया।
मंचन के दौरान रामलीला समिति अध्यक्ष छोटू सिंह परिहार, पूर्व अध्यक्ष शिवेश त्रिपाठी, आशीष यादव, उदय प्रताप सिंह तोमर, सौरभ त्रिपाठी, रामजी तोमर और रणदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

फोटो-12-श्रीराम लीला का मंचन करते हुए कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें