फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी ने रखी आधुनिक भारत की नींव : सोमवंशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80 वीं जयंती मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में सादगी से मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी कर भारत को आधुनिकता प्रदान करने में किए गए योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जयंती के मौके पर आयोजित विचारगोष्ठी में जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी राष्ट्र की प्रगति के सूत्रधार व आधुनिक भारत के निर्माता थे। सशक्त भारत के निर्माण में उनका योगदान हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि उन्हाेंने मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष और पंचायती राज को मजबूत किया, दूरसंचार और आईटी में क्रांति उन्हीं की देन है। जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के शिल्पकार पूर्व प्रधानमंत्री ही थे।
जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि रेलवे में कंप्यूटरीकरण उन्हीं की दूरदर्शित का नतीजा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, श्यामकिशोर मिश्रा, अंकुर चंदेल, मो. इसरार, श्रीराम अनिल, जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें