फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार दोपहर करंट लगने से राजगीर अवधेश (42) की मौत हो गई। परिजन ने गृहस्वामी पर मजदूरी मांगने पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
अवधेश को करंट लगने पर गृहस्वामी जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। शाम को अस्पताल पहुंचे परिजन ने जिला अस्पताल गेट पर हंगामा किया और मजदूर राज को भी पीटा।
उनका आरोप था कि अवधेश को मजदूरी नहीं मिली थी और मांगने पर गृहस्वामी ने उसे मार डाला। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को शांत किया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपों की जांच जारी है।
परिवार के साथ पार्क गए युवक पर हमला
सदर कोतवाली क्षेत्र के खलीलनगर निवासी अरसलान उल्ला शुक्रवार शाम परिवार के साथ हिकमतउल्ला पार्क घूमने गए थे। आरोप है कि आठ से नौ लड़कों ने उन पर बेल्ट, चाकू और लात-घूंसों से हमला किया। हमले की सूचना पर पुलिस जांच को पहुंची। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।