फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

378 दिन बाद खुलेगी अनारक्षित टिकट की खिड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण के कारण करीब साल भर से बंद रेलवे स्टेशन की सामान्य टिकट विंडो अगले महीने की सात तारीख को खुल जाएगी। यहां से इंटरसिटी के लिए टिकटें मिलेंगी। हालांकि सामान यात्रा के बाद बी यात्रियों को सुपर फास्ट ट्रेन का दाम चुकाना होगा। जो कि करीब 15 रुपये ज्यादा होगा।
विज्ञापन

पिछले साल 25 अप्रैल से लॉकडाउन लगा था। ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया था। सिर्फ स्पेशल ट्रेनें चल रही थीं। अब रेलवे आरक्षित टिकट पर फिर यात्रा शुरू कराने जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे ने इंटरसिटी ट्रेन को सात अप्रैल से 30 जून तक के लिए सुपरफास्ट स्पेशल डेली के नाम से चलाने का फैसला लिया है।
यह खास ट्रेन सात अप्रैल से दिल्ली-हावड़ा रूट पर दौड़ेगी। इस गाड़ी का टिकट रेलवे स्टेशन की अनारक्षित (सामान्य) टिकट खिड़की पर उपलब्ध होगा। वैसे इस फैसले से ज्यादातर व्यापारियों को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन

रेलवे के सीआरएस योगेंद्र राय ने बताया कि इंटरसिटी, सुपर फास्ट डेली के नाम से चलने जा रही है। चित्रकूट स्टेशन से कानपुर सेंट्रल तक इससे यात्रा की जा सकती है। इस ट्रेन के चलने से जिले की जनता को कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन के अलावा मानिकपुर जंक्शन की यात्रा का भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें