फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति से भारी संख्या में रह गए छात्र-छात्राएं वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नवीं से स्नातक तक के 11548 छात्र-छात्राएं इस बार छात्रवृत्ति से वंचित रहेंगे। इनके आवेदनों में कमी मिली थी। अंतिम तिथि बीतने के बाद वेबसाइट भी बंद हो गई है। जिससे निका डाटा अब दुरुस्त नहीं हो सकेगा। जिले के 28468 छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए इस बार आवेदन किया था। इनमें 16911 आवेदन ही सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लखनऊ एनआईसी से आवेदनों की स्क्रुटनी हुई, जिसमेें 11548 आवेदनों में कमी मिलने पर इन्हें संदिग्ध माना गया। सही और संदिग्ध आवेदनों को समाज कल्याण विभाग के पास भेजा गया।
संदिग्ध डाटा सही करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने संस्थाओं से प्रत्यावेदन मांगे थे, लेकिन समय पर संशोधित डाटा उपलब्ध न कराने और वेबसाइट बंद होने के कारण 11548 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति लटक गई है। अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को छोड़ कर बचे हुए शेष छात्र-छात्राओं को अगले साल भी छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा। वेबसाइट बंद होने की वजह से संशोधन करने का अंतिम समय भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें