फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस और कार्यालय सौर ऊर्जा से होंगे रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लोक निर्माण विभाग के अधीन जिले के कई शासकीय भवनों पर सोलर रूफटॉप पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रत्येक भवन पर करीब 10 लाख रुपये से सोलर पैनल स्थापित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

योजना के तहत बिंदकी स्थित गेस्ट हाउस, खागा निरीक्षण भवन, आशापुर निरीक्षण भवन और फतेहपुर निरीक्षण भवन में सोलर रूफटॉप पैनल लगाए जाएंगे। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय और अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2 कार्यालय में भी सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग यांत्रिक खंड के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि शासकीय भवनों में सोलर रूफटॉप पैनल लगाने की योजना के तहत इन भवनों का चयन किया गया है। सोलर पैनल लगने के बाद इन कार्यालयों और गेस्ट हाउस की बिजली आपूर्ति सौर ऊर्जा से हो सकेगी। इससे बिजली खर्च में कमी आएगी और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थापना का कार्य शुरू कराया जाएगा। इस पहल को लेकर लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताया है। शिक्षक रामकिशोर ने कहा कि सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगने से बिजली की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
व्यापारी सुशील कुमार का कहना है कि सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाना समय की जरूरत है और इसकी शुरुआत सरकारी कार्यालयों से होना सकारात्मक कदम है। छात्र मोहित तिवारी के अनुसार इससे बिजली खर्च कम होगा और ऊर्जा का बेहतर इस्तेमाल संभव हो सकेगा।
किसान अजय सिंह ने कहा कि ऐसी योजनाएं गांवों तक भी पहुंचाई जानी चाहिए। वहीं अधिवक्ता राकेश वर्मा का कहना है कि सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगने से बिजली बिल कम होगा और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें