फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राजस्थान के परवेश को हराकर पंजाब के नवाब ने जीती 51 हजार की इनामी कुश्ती

विज्ञापन
फोटो-24-दंगल में जोरआजमाइश करते हुए पहलवान। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जाफरगंज। खजुहा विकास खंड की ग्राम पंचायत रेवरी में नंद बाबा विराट दंगल कमेटी की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। राजस्थान के परवेश को हराकर पंजाब के नवाब ने 51 हजार की इनामी कुश्ती जीत ली। दंगल में राजस्थान, पंजाब और नेपाल समेत विभिन्न क्षेत्रों के नामी पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 24 से अधिक कुश्तियां हुईं। शुरुआती मुकाबलों में अलियाबाद के अचल सिंह ने जिगनी के पहलवान शहीद को हराया। गंगासागर के बादल ने अयोध्या के साधू बाबा को चित किया और गोंडा की शिवांगी ने बनारस की रूपाली पहलवान को मात दी। नेपाल के लकी थापा ने राजस्थान के शमशेर पहलवान को हराया।
51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती अंतिम मुकाबले में राजस्थान के परवेश और पंजाब के नवाब अली के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने दमखम और दांवपेच का शानदार प्रदर्शन किया। अंत में नवाब अली ने परवेश को पटकनी देकर जीत हासिल की और 51 हजार रुपये का नगद इनाम प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी अमित शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह चंदेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुतीक्षण सिंह गौतम, राजीव सिंह राज, मनोज सोनकर, कमिश्नर सिंह चंदेल, राजू कछवाह और राकेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-24-दंगल में जोरआजमाइश करते हुए पहलवान। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें