फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चित्रकूट के पुनीत ने प्रयागराज के गिरधारी को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। विजयीपुर विकासखंड के नरौली मजरे गढ़ा गांव में बृहस्पतिवार को स्वामी स्वामानंद की जयंती पर दंगल और मेले का आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। वहीं मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

दंगल में नरौली के भीम और झांसी के पहलवान रमेश के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भीम ने रमेश को पटकनी देकर जीत दर्ज की। वहीं नरौली के गोरेलाल ने टेसाही के वीरभान को हराया। दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला चित्रकूट के पुनीत और प्रयागराज के गिरधारी के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने जीत के लिए खूब जोर आजमाइश की।
अंतिम क्षणों में पुनीत ने गिरधारी को पटकनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दर्शक तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे। विजेता पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल के साथ लगे मेले में बच्चों और ग्रामीणों ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

दुकानों पर जरूरत और मनोरंजन की वस्तुओं की खरीदारी के लिए भीड़ जुटी रही। दंगल कमेटी के अध्यक्ष विनीत गर्ग ने बताया कि स्वामी स्वामानंद की जयंती पर गांव में प्रतिवर्ष दंगल और मेले का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें