मुख्य विकास अधिकारी ने समाजवादी पेंशन योजना की समीक्षा बैठक में पात्रों के चयन में सावधानी बरतने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी हालत में अपात्रों के हाथों पेंशन योजना का लाभ न जाने पाए।
विकास भवन सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ भवानी सिंह ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना है।
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पात्रों को इसका लाभ मिलना चाहिए। नगर पालिका में एक सुपरवाइजर की नियुक्ति समाज कल्याण अधिकारी द्वारा की जाएगी।
जहां पर हर पात्र व्यक्ति के खाता संख्या व नाम ठीक किए जाएंगे। उन्होंने प्रोबेशन व विकलांग कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि विधवा और विकलांग पेंशन पहले की तरह चलेगी।
वृद्धावस्था पेंशन साठ वर्ष के बाद मिलती रहेगी। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाजवादी पेंशन के खाते शीघ्र खुलवा कर समाज कल्याण अधिकारी को सूचित करें। इस मौके पर परियोजना निदेशक आरके गौतम, एलडीएम बीके गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, जिला पंचायत राज अधिकारी नंदिनी जैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि रहे।