फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर अपराधी से मिलने वालों पर नजर रखी जाए

Thu, 26 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार का मंगलवार को जिला जज की टीम ने सोमवार को निरीक्षण किया। जेल में बंद शातिर अपराधियों से मुलाकात करने वालों पर नजर रखने के साथ कानूनी पेंच से न होने पा वाले बेल प्रकरण की बंदियों से जानकारी ली।
विज्ञापन


घंटे भर के निरीक्षण में कारागार से किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने से जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जिला जज अली जामिन के साथ डीएम राकेश कुमार, एसपी सालिगराम वर्मा व जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने दोपहर जेल की सेवाएं खंगालीं।

बैरकों में रह रहे बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर नजर दौड़ाने के साथ कैंटीन पहुंच करके खान-पान की सेवाओं का जायजा लिया।

अस्पताल में कैदियों व बंदियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का हाल लेने के साथ ही कानूनी पेंच के चलते लंबित बेलों का हाल जानने के साथ कारागार प्रशासन इन प्रकरणों के निस्तारण की राह दिखाई।

कैदियों ने अधिकारियों को अपने स्वास्थ्य की खराबी होने पर इलाज के लिए चिट्ठी सौंपी। इस पर जिलाधिकारी ने जेल के अधिकारियों से कहा कि इन कैदियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन


मासिक निरीक्षण में एक बार फिर से कारागार प्रशासन की चाकचौबंद सेवाएं सामने आई। पुलिस कप्तान सालिगराम वर्मा ने बताया कि निरीक्षण में किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। शातिर अपराधियों से मिलाई करने को आने वालों पर खास निगाहें रखने के साथ जेल प्रशासन को अन्य दिशा- निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें