खागा हाथरस कांड के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी व स्टूडेंट फेडरेशन की ओर से शुक्रवार को तहसील गेट पर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
भाकपा के जिला सचिव फूलचंद्र पाल व आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के महामंत्री रणवेंद्र प्रताप हेगड़े की संयुक्त अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। जिला सचिव ने कहा कि यूपी सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो गई है और वह तानाशाही की सीमाएं लांघ चुकी है।
इस मौके पर मोतीलाल, रामप्रकाश, सुमन सिंह चौहान, प्रभाकर पांडेय, रामकृष्ण हेगड़े, वीरेंद्र कुमार, हरिशंकर, रामऔतार सिंह, पूरन लाल, मनीष कुमार राय, जंगबहादुर सिंहए, जगदेव मौजूद रहे।