फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा के करीबियों की 5.15 करोड़ की संपत्तियां जब्त

विज्ञापन
फोटो-24-सपा नेता हाजी रजा मोहम्मद। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहपुर। सपा नेता हाजी रजा मोहम्मद के करीबियों की संपत्ति मंगलवार शाम प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर ली। जब्त किए गए एक प्लॉट और करीब नौ बीघा जमीन की कीमत करीब पांच करोड़ 15 लाख रुपये आंकी गई है। कुछ और भी संपत्तियों पर प्रशासन की निगाह है। सपा नेता कई मुकदमों के चलते इस समय जनपद से बाहर रह रहा है। इन दिनों से वह सपा मुखिया के साथ देखे जाता है।
विज्ञापन


गैंगस्टर में निरुद्ध उनके करीबियों के नाम दर्ज संपत्तियों की शिकायत डीएम रविंद्र सिंह से की गई थी। इस पर डीएम ने जांच कराई थी। जांच में संपत्तियां पनी मोहल्ले की सभासद व पूर्व चेयरमैन नजाकत खातून के पुत्र हाजी रजा मोहम्मद के करीबियों के नाम पर निकली। प्रशासन ने माना कि संपत्तियों पर हाजी रजा का पैसा लगा है।



रजा समेत चार के खिलाफ जनवरी 2025 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। एसडीएम सदर अनामिका श्रीवास्तव, सीओ सिटी गौरव शर्मा, कोतवाल तारकेश्वर राय, तहसीलदार अमरेश सिंह ने टीम के साथ छह जगहों में चिह्नित संपत्तियों को जब्त किया। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि सपा नेता के करीबियों में दो नौकरों व एक चालक के नाम पर कुल नौ बीघा जमीन और सभासद राहत के नाम का एक प्लाॅट को जब्त किया गया है। कार्रवाई में कुल पांच करोड़ 15 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन


इनसेट



ये संपत्ति हुईं जब्त

- गैंगस्टर आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ राहत का पीरनपुर पूर्वी स्थित प्लाॅट संख्या 428 कुल रकबा 237 वर्ग मीटर।



- नौकर खेलदार निवासी उमेश के नाम अहमदपुर स्थित गाटा संख्या 436 में 0.15000 हेक्टेयर जमीन।

- नौकर चौधराना निवासी राकेश पासवान के नाम नासिरपुर में गाटा संख्या 31 व 32 में 0.2120 हेक्टेयर व अजगवां स्थित गाटा संख्या 766,767,768/ में 0.6475 हेक्टेयर जमीन।



- चालक आबूनगर निवासी कुलदीप के नाम शेखपुर उनवां स्थित गाटा संख्या 219 का 0.2020 हेक्टेयर, अजगवां गाटा संख्या 1063/1,1064/2 व 1085/2 कुल रकबा 1.4975 हेक्टेयर, चक विसौली में गाटा संख्या 118 का कुल रकबा 0.4005 हेक्टेयर जमीन।
इनसेट

कई विभागों से जुटाया संपत्तियों का डाटा



कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि करीब 10 विभागों से जमीन के बारे में जानकारी जुटाई गई है। इनमें रजिस्ट्री विभाग, उद्योग, इनकम टैक्स, आरटीओ, राजस्व विभाग, बैंकों समेत अन्य विभाग शामिल हैं। जमीन मालिकों के पास कोई ऐसा आय का स्रोत नहीं मिला जिससे वह इतनी महंगी भूमि खरीद सकें। जांच में पता लगा कि इन संपत्तियों में पैसा गैंगस्टर हाजी रजा का लगा है। सपा नेता के खिलाफ 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फोटो-24-सपा नेता हाजी रजा मोहम्मद। स्रोत सोशल मीडिया- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें