फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने छह कीटनाशकों पर लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
खेती से अधिक पैदावार के लिए उर्वरक और कीटनाशकों का प्रयोग बढ़ा है। इसके अत्यधिक उपयोग से कई तरह की बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। केंद्र सरकार ने कीटनाशकों के दुष्प्रभाव को देखते हुए छह कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये कीटनाशक साल 2021 की पहली तारीख से नहीं बिक सकेंगे।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि कुछ कीटनाशक ऐसे हैं, जिनकी जांच में पॉइजन की मात्रा मानक से अधिक पाई गई है। ऐसे कीटनाशकों के इस्तेमाल से कैंसर, किडनी एवं लीवर खराब होने, हार्टअटैक सहित कई गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं।
अब इन कीटनाशकों का रजिस्ट्रीकरण, आयात, विनिर्माण, सूत्री करण (फार्मूला) परिवहन, बिक्री और उपयोग नहीं किया जा सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार कीटनाशक मानव शरीर में लीवर, किडनी, फेफड़ों और आंतों के लिए बेहद खतरनाक हैं। जांच में मानक से अधिक पॉइजन की मात्रा पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें