फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पैर से दौड़ने में अव्वल रहा राजकुमार

Sun, 04 Dec 2016 12:26 AM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
महात्मा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में क्रीड़ा रैली में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पेश करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला स्तरीय क्रीड़ा रैली में शनिवार को नि:शक्त छात्र-छात्राओं की प्रतिभा उजागर हुई। एक पैर से दौड़ लगाने में भिटौरा हैबतपुर का राजकुमार अव्वल रहा। वहीं मेढक बन फुदक-फुदक कर भागने में ऐलई का विजय कुमार प्रथम आया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। दर्शकों ने पीठ थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन



महात्मा गांधी पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय परिसर में एसडीएम हरिहरराम ने दीप जलाकर क्रीड़ा रैली का शुभारंभ किया। इसमें कुल 15 प्रतियोगिताएं र्हुइं। एक पैर से दौड़ प्रतियोगिता में राजकुमार प्रथम, अर्चना द्वितीय, मेढ़क दौड़ में विजय कुमार प्रथम, प्रशांत सेकंड रहे। 50 मीटर बालक दौड़ बालक में रौनक प्रथम, शैलेंद्र द्वितीय, बालिका वर्ग में सलोनी प्रथम व अर्चना सेकंड रहीं। टोकरी में बाल डालना प्रतियोगिता में शिवकरन प्रथम व अनुराग ने दूसरा स्थान पाया।


कुर्सी दौड़ में रवि प्रथम, आदर्श सेकंड, कुर्सी दौड़ बालिका में मोनी प्रथम, अर्चना द्वितीय, गुब्बारा फुलाने में मुकेश चकमुगल प्रथम, वंदना धारूपुर द्वितीय, ब्रेल लेखन में विनीता प्रथम, माबिया सेकंड, ऊंचीकूद में विजय कुमार प्रथम, संदीप सेकंड, सुलेख प्रतियोगिता में सूरज प्रथम, श्रवण ने दूसरा स्थान पाया। चित्रकला में पायल प्रथम, सोनाक्षी सेकंड, छूकर पहचानो में लली प्रथम, पूलेराज सेकंड, गणित दौड़ में वीरेंद्र प्रथम, अर्चना सेकंड तथा मेंहदी प्रतियोगिता में मोनी प्रथम व सपना ने दूसरा स्थान पाया। कार्यक्रम में डायट प्राचार्य रविशंकर, झांसी बीएसए जय सिंह, बीएसए विनय कुमार, समेकित शिक्षा के डीसी अरुण कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें