फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किसान हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

विज्ञापन
फोटो-34-सब्बल के साथ थाने में आरोपी रामखेलावन। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में जमीन विवाद के चलते किसान तक्कीलाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रामखेलावन को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को लखीपुर मोड़ से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

10 जून की रात तक्कीलाल की उसके पशुबाड़े में सोते समय हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने रामखेलावन समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे घटनास्थल के पास उसके पशुबाड़े भी ले जाकर पूछताछ की। यहां से हथियार बरामद हुआ।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमीन उसके पिता के नाम थी और पशु बांधने के लिए उसने तक्कीलाल को जगह दी थी लेकिन बाद में कब्जा कर लेने से विवाद बढ़ गया। इसी रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

मामले में किसान की पत्नी गुलाबी देवी की तहरीर पर रामखेलावन, उसके पुत्र अंकित, पत्नी रानी, भाई बरमबली, बरमबली के पुत्र धीरेंद्र और चचेरे भाई शिवमोहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फोटो-34-सब्बल के साथ थाने में आरोपी रामखेलावन। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें