फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सिर पर चार वार कर ली गई थी महिला की जान, दुष्कर्म की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर इस्कुरी गांव के सामने पीली बोरी में मिले महिला के शव की चार दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने सोमवार को पैनल डॉक्टरों की टीम से वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें सिर पर प्रहार कर जान लेने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मामले के खुलासे के लिए सात टीमें गठित की गई हैं। टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से चार से पांच बार वार कर उसकी हत्या की गई है। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी तैयार की है। जांच से इसकी पुष्टि की जाएगी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई है। महिला की शिनाख्त के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें