फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पूर्व के जिला बदर ने बच्ची को बंधक बना की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। जिला बदर रहे व्यक्ति ने पड़ोसी की मानसिक बीमार बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश की। परिजन और ग्रामीणों को बच्ची मौके पर बिना कपड़ों के मिली। पुलिस ने मंगलवार रात प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची (10) की मां ने बताया कि बेटी जन्म से ही मानसिक बीमार है। सोमवार शाम करीब सात बजे घर के सामने मैदान में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी गांव का राकेश सिंह (58) कछवाह पहुंचा। यहां बच्चों के साथ बेटी को टॉफी देकर कमरे ले गया। आरोप है कि कमरा बंद कर बेटी के साथ अश्लील हरकत की।
बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों ने दरवाजा बंद होने पर शोर मचाया तो परिजन को जानकारी हुई। परिजन आधे घंटे तक दरवाजा पीटते रहे तब गेट खुला। मौके पर बच्ची को निर्वस्त्र हालत में मिली।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ जाफरगंज, बिंदकी व अन्य थानों में छह से सात मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में आरोपी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई थी। इसके बाद उसे जिला बदर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें