फतेहपुर। प्लॉट खरीदने के लिए सात लाख की मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती महिला को बेल्ट से पीटकर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। मामले में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
जाफरगंज थाने के बसंतखेड़ा गांव निवासी स्व. लाल बहादुर की पुत्री रेनू देवी उर्फ सरिता देवी की शादी 15 दिसंबर 2022 को कानपुर हनुमंत बिहार गल्ला मंडी बक्तौरी नई बस्ती निवासी अजय सोनकर उर्फ भवानी उर्फ रविंद्र कुमार के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद पति अजय सोनकर, ससुर रामबाबू, सास रामदेवी, देवर धर्मेंद्र, ननद अर्चना दहेज में कानपुर में प्लाॅट लेने के लिए सात लाख रुपये की मांग की।
मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती हालत में ससुरालियों ने लात-घूसों व बेल्ट से पीटा और घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।