फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोर्ट में विचाराधीन भूमि का जालसाजों ने किया एग्रीमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोर्ट में विचाराधीन बेशकीमती भूमि को जालसाजी से हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने फर्जी एग्रीमेंट करने के आरोप में आठ व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक चौगलिया निवासी मेराज चौधरी के अनुसार उनकी पुत्री आयशा कुरैशी ने हाईकोर्ट के आदेश पर 2004 से संबंधित भूमि का बैनामा कराया था। इसमें फातिमा बानो का भी हिस्सा दर्ज है। भूमि बंटवारे का मामला जूनियर डिवीजन कोर्ट में लंबित है।
मेराज का कहना है कि 23 सितंबर को वह भूमि की सफाई के लिए पहुंचे तो चौगलिया निवासी मासूक खां ने रोकते हुए दावा किया कि उसने अपने साथियों के साथ वह जमीन खरीद ली है। विरोध करने पर धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

तहसील में जांच करने पर पता चला कि 20 सितंबर को सैय्यद आरिफ हुसैन, सैय्यद साजिद हुसैन, सैय्यद सखावत हुसैन, सैय्यद तकी, तलब आरिफ, रूमाना आरिफ और जैनब आरिफ ने सियाराम सिंह के नाम 50 हजार रुपये में विवादित भूमि का एग्रीमेंट किया है। इसमें राहुल और भूपेंद्र कुमार गवाह बनाए गए हैं।
शिकायत में आरोप है कि फातिमा बानो के वारिस होने के बावजूद इन लोगों ने मुकदमे को उलझाने और अवैध कब्जे की नीयत से उनके हिस्से से अधिक भूमि का फर्जी एग्रीमेंट किया। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें